बिहारशरीफ, अक्टूबर 31 -- राजगीर प्रखंड के पथरौरा व कटारी में हुआ आयोजन फोटो : राजगीर किसान-राजगीर में शुक्रवार को प्रशिक्षण प्राप्त करते चयनित किसान। राजगीर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पथरौरा एवं कटारी में प्राकृतिक खेती के तहत चयनिय किसानों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्राकृतिक खेती की जिला निगरानी समिति के सदस्य वीर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती, प्रकृति प्रदत्त संसाधनों पर आधारित है। इसमें रासायनिक उर्वरकों का नाम मात्र भी प्रयोग नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रकृति से मिले पेड़-पौधे, गोबर, गोमूत्र, मट्ठा व अन्य सभी तरह के जैव और कार्बनिक पदार्थों को सड़ाकर, विभिन्न प्रकार के जैव कीटनाशकों व प्रयोग किया जाता है। मौके पर किसानों को गुड़-गोबर, मट्ठा व अन्य कार्बनिक पदार्थों से प्राकृतिक खाद बनाने की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.