लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- डीसीएम श्रीराम समूह की अजबापुर चीनी मिल क्षेत्र के जिंदपुर गांव में किसान मदनेश दीक्षित के संयोजन व मिल के डीजीएम एकेएस बघेल के संचालन में बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मिल के इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने किसानों को परंपरागत खेती के बजाय वैज्ञानिक विधि से खेती कर उपज बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ना बोआई के समय खेत में पाटा न लगाकर हल्की मिट्टी चढ़ाए। गन्ना विभाग के अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी ने बसंत कालीन गन्ना बुबाई के लिए उन्नत शील प्रजातियों का चयन व ट्रेंच विधि से बोआई करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। चीनी मिल अधिकारियों ने किसानों को को. 0118 ,को. लख. 14201 आदि प्रजाति की बोआई करने पर बल दिया। गोष्ठी में मिल के सुपर वाइजर विनोद यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे ।

ह...