कन्नौज, अप्रैल 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में इस समय किसानों को 24 घंटे में बमुश्किल 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। पर्याप्त आपूर्ति न मिल पाने से मक्का की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों की इस समस्या को भाजपा विधायक ने गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख कम से कम 10 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पूर्व राज्यमंत्री भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री के साथ विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि इस समय किसानों की मुख्य फसल मक्का है। क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर में मक्का की फसल खड़ी है। जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। वर्तमान समय में किसानों को ट्यूबवेल फीडर से सात घंटे की आपूर्ति की जा रही है, जो मक्का की फसल के लिए पर्याप्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.