मुरादाबाद, नवम्बर 18 -- कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले वर्ष की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। मुख्य अतिथि डॉक्टर पीके सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सेतु का कार्य करता है। हमें किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी हस्तांतरण को और अधिक प्रभावी बनाना चाहिए। डॉ. मुकेश ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें विभागीय समन्वय एवं क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, डॉ. एसके लोधी ने किसानों के समग्र विकास के लिए अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों के एकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र मुरादाबाद-द्वितीय के सस्य विज्ञान के वैज्ञानिक अविनाश चौहान द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.