कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर देहात।लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के तहत संचालित किसानों से संबंधित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागर,विकास भवन सभागार,एनआईसी सभागार एवं सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम को किसानों को दिखाया। जनपद स्तर पर सीडीओ विधान जयसवाल एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में जनपद के लाभार्थियो को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...