रामगढ़, मई 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने प्रखंड के किसानों को पंप सेट आदि देने के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने की अपील किया है। कृषि पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है इन दिनों विभिन्न मोबाईल नंबर से सोलर पंपसेट किए डीडी बनाने, डीप बोरिंग करवाने हेतु किसानों के खाते में लाख, डेढ़ लाख राशि भेजने की बात कही जा रही है। फिर सोलर लगवा देने के नाम पर तत्काल पैसे भेजने को कहा जा रहा है इसके लिए गुगल और पेफोन नंबर दिया जा रहा है। पैसे भेजने की बात कहने वाले अपनी पहचान जरेडा का डायरेक्टर, कृषि विभाग, फिर डीआरडीए डायरेक्टर आदि का नाम बतलाते हैं। जो वास्तव में ठगी करने वाले हैं। इसलिए इस तरह के कॉल आने पर किसान आधार, पासबुक अथवा कोई लिंक नहीं क्लिक करें, नाही ओटीपी नहीं दें।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.