गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सशक्त बनाने के लिए ट्रैक्टर खरीद पर तीन लाख रुपये मिलेगा। अनुदान योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के किसान, जिनके नाम कृषि भूमि है, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि भूमि परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर मान्य होगी। योजना के तहत 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर तीन लाख रुपये प्रति इकाई अनुदान दिया जाएगा। लाभार्थियों का चयन डीसी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा लॉटरी (ड्रा ऑफ लॉट्स) के माध्यम से किया जाएगा। ट्रैक्टर खरीद व भौतिक सत्यापन के बाद अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.