विकासनगर, जनवरी 15 -- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत लाखामंडल में किसानों को जैविक खाद बनाने की सामग्री वितरित की गई। विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. पदम सिंह और भानू प्रताप ने बताया कि इस योजना को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से वित्तीय सहायता मिल रही है। पिछले माह 35-40 किसानों का सर्वे कर चयनित 20-22 किसानों को सामग्री दी गई। साथ ही खाद बनाने की विधि का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बीना भट्ट उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...