गया, फरवरी 6 -- कृषि विभाग के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) द्वारा संयुक्त कृषि भवन बाजार समिति के सभाकक्ष में शुक्रवार को बिहार कौशल विकास योजना के तहत दस दिवसीय जैविक उत्पादक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा संजीव कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि जिला में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत 15 कलस्टर में 1875 एकड़ में प्राकृतिक खेती कराया जा रहा है। परम्परागत कृषि विकास योजना में 05 प्रखण्डों के 25 कलस्टर में 500 हेक्टेयर से अधिक में जैविक खेती करायी जा रही है। जैविक खेती प्रोत्साहन योजना में 780 पक्का वर्मीकम्पोस्ट पिट का निर्माण कराया गया है। उन्होने प्रतिभागियों से जैविक खेती के प्रायोगिक ज्ञान को प्राप्त करने ...