बिजनौर, फरवरी 24 -- बसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं प्रजाति बदलाव के लिए जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह , ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड धामपुर विनोद कुमार, चीनी मिल के उपाध्यक्ष विजय वीर सिंह ,वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना राहुल चौधरी, प्रोडक्शन हेड, आई टी हेड, स्टोर हेड, सहायक महाप्रबंधक गन्ना कपिल चौधरी, डेवलपमेंट हैड नरेश सिंह , नवीन आर्य वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना, मनोज कुमार गिल वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना, नरेन्द्र पाल सिंह प्रबंधक गन्ना आदि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सोमवार को रैली में 02 प्रचार वाहनों सहित लगभग 50 गाड़ियों के काफिले ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अधिकारियों सहित चीनी मिल गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी उप...