कन्नौज, फरवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को गुमराह कर रही है। न तो किसानों की आय दोगुनी हुई है और न ही उन्हें कोई विशेष सुख-सुविधाएं मिली हैं। किसान आज भी बुरी तरह परेशान हैं और उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। क्षेत्र के ग्राम लड़ैता में श्रीकप्तान सिंह कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन अवसर पर आयोजित किसानों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने किसानों को कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक अपने पैकेट नहीं छुड़ाए हैं, उनका भाड़ा माफ किया जाएगा। कोल्ड स्टोरेज में किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएग...