गंगापार, मार्च 20 -- नवीन मंडी स्थल जसरा में गुरुवार को सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी प्रयागराज पीसी गौतम ने बारा तहसील में बनाए गए कुल आठ गेहूं क्रय केंद्रों के प्रभारियों की बैठक ली। केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को अधिक से अधिक क्रय केंद्रों से गेहूं बिक्रय करने का लाभ दिया जाय। उन्होंने बताया कि गेहूं क्रय रेट प्रति क्विंटल 2445 रुपये सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। किसान का ऑनलाइन अंगूठा लगने के 48 घंटे के अन्दर किसानों को उनके खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। कहा कि बिचौलिए सक्रिय न हों, इसके लिए मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से गांवों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। चिह्नीकरण का कार्य एक सप्ताह में पूरा करके शासन की मंशा के अनुसार तौल कराने का निर्देश दिया। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए गुड़ खिलाने एवं मीठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.