सीवान, फरवरी 19 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के तेततली पंचायत के पूर्व मुखिया एसएम फजले हक के आवास पर उप मुखिया फ़जले बारी के अध्यक्षता में गन्ना उत्पादन और बेहतर खेती करने को लेकर किसानों और विष्णु शुगर मिल गोपालगंज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विष्णु शुगर मिल गोपालगंज के निदेशक दिशयांक बाजोरिया, डीजीएम गिरजेश सिंह, एरिया इंचार्ज संदीप कुमार गुप्ता ने किसानों को अधिक से अधिक खेतों में गन्ना लगाने का आह्वान करते हुए बताया कि गन्ने के उत्पादन से किसान को तुरंत लाभ मिलता है। वही एक बार गन्ना की खेती करने से कई वर्ष तक गन्ने की उत्पादन कर सकते हैं। इससेआमदनी अधिक होती है। किसान को कोई दिक्कत होगी तो समस्या का समाधान किया जाएगा। डीजीएम गिरजेश सिंह ने गन्ने में लगने वाले किट और उसके उपाय के बारे में किसानों को बताया। बैठक मे...