बाराबंकी, मई 30 -- हैदरगढ़। थाना क्षेत्र के पूरे झाम तिवारी मजरे बहुता गांव में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के गुर बताए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कामता प्रसाद ने किसानों को गन्ने के खेती के विषय में विस्तार से चर्चा की। बाराबंकी के कृषि उपनिदेशक श्रवण कुमार ने किसानों की आय कैसे दुगनी एवं सम्मान निधि के विषय में बताया। केबीके प्रभारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने वैज्ञानिक खेती व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में किसानों को जानकारी दी। इफको कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार ने नैनो खाद के प्रयोग के विषय में किसानों को बताया।गोष्ठी में प्रमुख रूप से अशोक सिंह, अवधेश शुक्ला, विनोद त्रिपाठी, राजेश त्...