मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- गायघाट,एक संवाददाता। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) मुजफ्फरपुर के सौजन्य से मंगलवार को क्षेत्र की लक्ष्मननगर पंचायत के रोसड़ा गांव में खरीफ किसान गोष्ठी 2025 का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन कुमार झा ने की। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. अर्पिता नालिया ने किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों धान, मक्का, गेहूं, तोरी, मसूर, चना की वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद आत्मा के उप परियोजना निदेशक मनोज कुमार ने जलवायु अनुकूल खेती एवं प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा ने कृषि, आत्मा और उद्यान की योजनाओं के बारे में बताया। मौके प्रभारी बीएओ आशुतोष कुमार, सुरेश कुमार, अशोक शर्मा, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ओम प्रकाश कंचन, विमलेश सहनी, विनोद कुमार, राजेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.