चम्पावत, जनवरी 21 -- लोहाघाट। कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने सक्रिय भागीदारी की। बुधवार को मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं में क्षेत्रीय किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए, जिससे उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके। आइटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि केंद्र और किसान मिलकर उत्पादित वस्तुओं को आइटीबीपी को उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और आय का अवसर मिलेगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेंद्र क्वात्रा ने मौसम के ...