प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- हीरागंज। बाबागंज के तिरक्षा बाबूराय जहांपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को खंड तकनीकी प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्रा की अगुवाई में किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ, तकनीकी खेती से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। जैविक उत्पाद जैसे जीवामृत, घनामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, टॉनिक बनाने और उपयोग करने के तरीके बताए। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक इन्देश कुमार वर्मा ने कृषि विभाग, पशु पालन, उद्यान विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर 26 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री भी की गई। इस मौके पर राजेश पटेल, ओम प्रकाश पाल, पप्पू पाल, सुन्दरलाल, प्रमोद पटेल, विनोद कुमार, लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...