चक्रधरपुर, मार्च 13 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को किसानों को ऊर्जा संरक्षण को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जहां किसानों को ऊर्जा संरक्षण को लेकर विशेष जानकारी दी गई। किसानों को बताया कि सोलर पंप सेट लगाकर जलवायु का संरक्षण कर सकते हैं। सोलर पंप लगाने में किसानों को मात्र 3 फीसद अंशदान देना पड़ रहा है। इसलिए किसान इस योजना का लाभ लेते हुए सोलर पंप के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन दें। ताकि किसानों को सोलर पंप सेट मुहैया कराया जा सके। जिससे किसान सालों भर खेतीबाड़ी करते हुए अच्छी आमदनी कर सकेंगे। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, जरेडा से चिरंजिवी सिंह, एग्री क्लीनिक कोडिनेटर प्रदीप शर्मा समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.