शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- कृषि सूचनातंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकासखंड परिसर में कृषि निवेश मेला और गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग ने किया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक, कृषि यंत्रों और नई तकनीकों की जानकारी दी। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के डॉ. पीके कपिल ने गन्ना, सहफसली खेती और मूंग की उन्नत खेती पर प्रकाश डाला। अशोक कुमार ने मुख्य फसलों की उत्पादन तकनीकें बताईं, जबकि अवधेश कुमार ने विभागीय अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मिलेट्स, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश भी दिए गए। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी और क...