गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय परिसर में सोमवार को कृषि निवेश मेला और रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रगतिशील किसान ज्ञानेंद्र राय ने किया। मेले में विभिन्न कृषि कंपनियों ने उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक एवं आधुनिक कृषि उपकरणों से संबंधित स्टॉल लगाए गए और किसानों को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शशांक ने कहा कि फसलों में समय पर सिंचाई, उर्वरक एवं दवाओं का छिड़काव करने से उत्पादन में वृद्धि संभव है। उन्होंने रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से बचने और जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया। जरूरत से ज्यादा उर्वरक प्रयोग करने से मिट्टी क्षारीय हो सकती है, जिससे भविष्य में उत्पादन प्रभावित होता है। सहायक संभागीय अधिकारी (कृषि) मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेत की अधिक जुताई करने से खरपतवार कम ...