मऊ, जनवरी 30 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन गुरुवार की देर शाम हुआ। इस दौरान अत्याधुनिक खेती पर जोर देते हुए किसानों को महत्वपूर्ण टिप्स भी प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने कहा कि आज के दौर किसानों को आधुनिक तकनीकी युक्त खेती करने की आवश्यकता है। इसके लिए किसानों को अधिक से अधिक जागरुक करने की आवश्यकता है। कृषि वैज्ञानिकों ने सूक्ष्मजीवों एवं पादप रक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, उभरती चुनौतियों, नीतिगत पहलों और नवाचारों को लेकर गहन विचार मंथन किया। साथ ही साथ प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों और शोध निष्कर्षों को प्रभावी ढंग से किसानों के खेतों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को पूर्व सहायक महानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.