बलरामपुर, फरवरी 8 -- पचपेड़वा, संवाददाता। कृषि विभाग बलरामपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कृषि विज्ञान केंद्र सिसहनिया पचपेड़वा में किया गया। यह प्रशिक्षण आत्मा योजना के तहत विभिन्न विकास खंडों के किसानों के लिए चरणबद्ध तरीके से आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा पचपेड़वा विकास खंड के किसानों ने इसमें सहभागिता की। ग्रामीण महिला एवं बाल उत्थान सेवा समिति सिद्धार्थनगर के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती के तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन, कम लागत में अधिक लाभ वाली खेती, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसी आयवर्धक गतिविधियों पर विस...