बलिया, अक्टूबर 13 -- नगरा। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को कस्बा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय पर हुई। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमार स्वामी ( आंध्र प्रदेश) ने कहा कि कृषि उत्पादों को प्रोसेसिंग करके निर्यात करने से रोजगार के अवसर मिलने के साथ किसान आत्मनिर्भर होगा। प्रान्त मंत्री अश्विनी सिंह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संगठन के विस्तार व प्रशिक्षित होना जरूरी बताया। प्रान्त संगठन मंत्री अरविंद ने जिलों की तरह प्रत्येक महीने ब्लाक व ग्राम समितियों की नियमित बैठक पर जोर दिया। इस मौके पर अशोक सिंह, रामानंद यादव,आत्मननंद सिंह,रमायन यादव, दुर्गेश राजभर, संजय आदि थे। संचालन जिला मंत्री राजीव सिंह ने किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.