बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- प्रधानमंत्री ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान पर सोलर पंप लगाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों से 2 हॉर्सपावर से लेकर 10 हॉर्सपावर तक के सोलर पंप के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक किसान सोमवार यानी 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी सतीश कुमार भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को नियमानुसार सोलर पंप स्थापना पर अनुदान की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र किसानों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.