गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष एवं प्रभारी अमित सिंह ने सोमवार को गोरखपुर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में 8 फरवरी को वाराणसी में होने वाली रैली में पहुंचने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। बैठक से पूर्व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन राय मोनू ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेश तिवारी, अमित सिंह, महाराजगंज जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, महेंद्र मिश्रा, गणेश मिश्रा, मुन्ना तिवारी, चंद्रभान राय, ज्योत्सना दुबे, आरिफ खान, प्रदीप नाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...