अमरोहा, फरवरी 23 -- गजरौला, संवाददाता। भाकियू एकता उगराहां पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में हुई। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। फ्री ट्रेड डील पर अपना विरोध भी दर्ज कराया। बैठक में पंजाब के वरिष्ठ किसान नेता सरदार जोगिंदर सिंह उगराहां का प्रदेश अध्यक्ष विजयवीर सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश का किसान आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कड़ी निंदा की। फ्री ट्रेड डील को भी किसानों के हितों के खिलाफ बताया। कहा कि इससे देश के किसानों की आय और खेती पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने की मांग दोहराई। कहा कि किसानों की कर्ज माफी की आवश्यकता है। बढ़ते कर्ज के कारण किसान आर्थिक और मान...