पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पूरनपुर। राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि यदि सरकार किसानों के हित में काम नहीं करती है तो किसान अपनी सरकार बनाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 26 अक्तूबर को पूरनपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल महापंचायत होगी। इसमें किसानों के मुद्दों को उठाया जाएगा। पूरनपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस में शुक्रवार पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि धान खरीद में हो रही घटतौली और कटौती के लिए कहीं न कहीं किसान भी जिम्मेदार हैं। क्योंकि यही किसान अधिकारी और कर्मचारियों को पैसा देते हैं, जिसके चलते आज वे रिश्वत मांगते हैं। वीएम सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार किसानों के हित मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.