हापुड़, मई 28 -- ब्रजघाट गंगानगरी में पांच जिलों से आए भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं, किसानों के हित और सम्मान के लिए चर्चा की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी ने बताया कि भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत के पांच जिलों का दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग ब्रजघाट के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंंभ प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना पर आधारित संगठन को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए किसानों के लिए काम करता है। किसानों का कभी भी शोषण नहीं होने देता। देश की सीमा पर जवान और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.