मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसान हितों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को स्वाबलंबी बनाना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, भाकियू (अ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र रंधावा, युवा भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह तथा कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार अतुल बालियान उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भाकियू (...