बलिया, जनवरी 9 -- पूर, हिन्दुसतान संवाद। सिकंदरपुर से सपा के विधायक मो. रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान त्रस्त हैं। रबी की बुआई के समय किसानों को डीएपी-खाद नहीं मिल सकी और अब यूरिया की आवश्यकता है तो सरकारी केंद्रों पर यह उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि अतिवृष्टि से किसानों की खरीफ की मुख्य फसल धान बर्बाद हो गई, लेकिन मुआवजे के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। जो थोड़ी बहुत फसल बची, उसे भी किसान औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। सरकारी धान क्रय केंद्र कहीं भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं। इस दौरान बीरबहादुर सिंह, चंद्रमा यादव, अखंड प्रताप सिंह, हिरामन यादव, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र बागी, सच्चन यादव, महेंद्र यादव, खालिद खान, जुगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.