बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारत अमेरिका ट्रेड डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की। आप ने देश के किसानों, आम नागरिकों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के करोड़ों किसानों के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है। इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर जीरो प्रतिशत टैक्स वसूलेगा। सबसे गंभीर बात यह है कि भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है, जिन्हें वहां लगभग ...