बागपत, फरवरी 2 -- अमीनगर सराय। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने डौला गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान सरकार लगातार लोगो का शोषण कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर जल्द ही इन मुद्दों पर एक बड़ा आंदोलन जनपद बागपत में किया जायेगा। इस मौक़े पर अवध प्रताप सिंह, परवेज अहमद, दीपक शर्मा, फखरुद्दीन राणा, तेजपाल ठाकुऱ, सलीम चेयरमैन, अमित राणा, आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...