देहरादून, फरवरी 6 -- रुड़की। किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च किया। इसके बाद किसानों ने तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि किसान गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली, चकबंदी आदि की समस्या आदि को लेकर त्रस्त है आज एक दिवसीय धरना दिया गया है आने वाले समय में हर हफ्ते एक कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...