काशीपुर, अप्रैल 12 -- बाजपुर, संवाददाता। गन्ना विकास सलाहकार परिषद समिति के सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जो भरोसा एक सिक्ख समाज के किसान पर दिखाया है उस भरोसे का वह मान रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने फसल बोने से लेकर भुगतान तक की समस्याओं को सरकार के समक्ष रख उन समस्याओं के समाधान के लिए वह पुरजोर तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिषद का काम किसानों के विकास के लिए योजनाएं बनाना और उन्हें लागू करना है। वह गन्ना उत्पादन बढ़ाने, किसानों को उन्नत तकनीकें सिखाने और गन्ना खेती से जुड़े सभी मुद्दों पर किसानों को साथ लेकर काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.