गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद की 179 सहकारी उर्वरक विक्री केंद्रों के लिए डीएम अविनाश कुमार 4196 एमटी यूरिया आवंटित किया है। अब यह सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उर्वरक के साथ टैगिंग और ओवर रेटिंग नहीं किया जाना चाहिये। नियमानुसार उर्वरक वितरण नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर आवंटन किया गया है। जमानियां तहसील के अतिरिक्त सभी तहसीलों में अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, जिसके लिए यूरिया का भी डिमाण्ड बढ गया है। किसानों को समय से यूरिया उपलब्ध हो जाए, इसको ध्यान में रखते हुए आवंटन कराकर बटवाया जाय। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन सिंह ने बताया कि इस आवंटन के बाद अभी जनपद में दो हजार मिट्रिक टन यूर...