संतकबीरनगर, फरवरी 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ऐसी जमीन जहां पर पानी की कमी है। खेत में पानी न लगता हो। फसलें बेहतर नहीं हो पा रही हैं। ऐसे स्थानों पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर लाखों की आमदनी अर्जित कर सकते हैं। जिले के काली जगदीशपुर में मकरध्वज चौधरी ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे है। डेढ़ बीघा की खेती कर डेढ़ साल में ड्रैगन फ्रूट के फल बेच कर ढाई लाख रुपए का मुनाफा कमाया है। जिले में पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती काली जगदीशपुर के मकरध्वज चौधरी कर रहे हैं। श्री चौधरी ने प्रयोग के तौर पर डेढ़ बीघा जमीन पर पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती की। इस फल को स्थानीय बाजार के साथ साथ गोरखपुर की मंडी में बेच कर भारी मुनाफा कमाया है। अब इस खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग भी किसानों को प्रेरित कर रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.