बांका, मार्च 7 -- बांका। जनसंख्या में लगातार हो रही बढोतरी से कृषि के लिए भूमि का रकबा सिमटा जा रहा है। ऐसे में अब कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों का इस्तेमाल कर कम भूमि में फसलों का अधिक उत्पादन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित किये गये एगा्रे टेक्नोलॉजी पार्क जिले के किसानों के लिए रोल मॉडल बनता जा रहा है। यहां आधुनिक तकनीकों से लगाई गई जीवंत प्रदर्शनी एवं कृषि के क्षेत्रों में हुए विकास को किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। यहां कृषि एवं मुर्गी व मधुमक्खी पालने के सात तकनीकों के मॉडल तैयार कर फसलों की खेती की जा रही है। इसमें वर्टिकल गार्डन, सघन बागवानी, अजोला की खेती, प्राकृतिक खेती, कम लागत वाली बैकयार्ड मुर्गी पालन, बैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए उपयुक्त ब्रिड, कम लागत के पोर्टेबल चूजा इकाई एवं मधुमक्खी पालन शामिल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.