नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजस्थान विधानसभा में पेश 2026-27 के बजट में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए कुल Rs.11,300 करोड़ का प्रावधान किया है। इस प्रावधान का उद्देश्य वर्ष 2047 तक राजस्थान को टेक्नोलॉजी आधारित अग्रणी कृषि शक्ति के रूप में विकसित करना है।आधुनिक तकनीकों से कृषि और किसान की आय में वृद्धि बजट में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने किसानों की क्षमता विकास, कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग, और मार्केटिंग को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत किसानों को डिजिटल कृषि उपकरण, स्मार्ट फार्मिंग तकनीक और वैज्ञानिक बीज एवं उर्वरक प्...