देवरिया, फरवरी 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। उद्यान विभाग ने किसानों के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया है। गर्मी में किसान खीरा, तरोई, लौकी, करेला, कद्दू आदि सब्जियों की बुवाई करने पर प्रति एकड़ 24 हजार रूपया अनुदान दिया जायेगा। वहीं मशरूम इकाई पर एक लाख अनुदान मिलेगा। जबकि मैगो फ्रूट बंच कवर लगाने पर 10 हजार की सहायता मिलेगी। जैविक खेती करने पर 4 हजार प्रति हेक्टेयर तथा मौन पालन करने वालों को 1.28 लाख का अनुदान दिया जायेगा। जबकि पावर नैपसेक स्पेयर लेने पर 4 हजार अनुदान मिलेगा। किसानों की आमदनी बढ़ाने को उद्यान विभाग द्वारा परंपरागत खेती के अलावा सब्जी, मशरूम आदि की खेती करने, इकाई लगाने को उद्यान विभाग द्वारा कई तरह की योजनायें चलायी जा रही है। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना कार्यक्रम के शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत श...