अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़। कृभको ने बुधवार को सहकारी बैंक मुख्यालय में एक सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता आगरा मंडल रहे। कार्यक्रम में उर्वरक वितरण, उर्वरक उपलब्धता, बैंक की वसूली, नई समितियों का गठन एवं समितियों के द्वारा अधिक से अधिक किसानों को कैसे लाभ मिले इस पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कृभको व इफको के प्रबंधक अलीगढ़ मंडल के सभी सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...