सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- सोमवार को कालोनी शिवपुरी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता व किसानों ने स्वर्गीय चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। साथ ही किसानों ने उनको नमन करते हुए याद किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के आवास पर क्षेत्र के किसानों ने एकत्र होकर स्वर्गीय चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई और उनको याद किया। कार्यक्रम में चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत का पूरा जीवन ग्रामीणों को संगठित करने और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में बीता है। उनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने किसानों के हितों में लड़ाई लड़कर किसानों को उनका हक दिलाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शेरपाल राणा, तहसील अध्यक्ष बॉबी राणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजू चौधरी, आशिफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.