फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। नहर कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई गई। जहां पर किसान नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में खाद की समस्या के लिए 28 दिसंबर को जोनिहा चौराहा में महापंचायत का निर्णय लिया। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, अशोक उत्तम, सचिव रामसहाय पटेल, जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल, विवेक सिंह, अनिल पटेल समेत तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...