सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में खेती को बढ़ावा देने के उददेश्य से राज्य सरकार के प्रयास से आत्मा विभाग द्वारा किसानों को सोलर युक्त ट्रॉली पंप सेट वितरित किया जा रहा है। बताया गया कि जिले में खेती पूरी तरह वर्षा के पानी पर निर्भर रहती है। यही कारण है कि यहां के किसान महज छह माह ही खेती कर पाते है। अगर कोई सब्जी आदि की खेती भी करना चाहता है तो उसे महंगे डीजल जलाकर खेतों को पटवन करनी पड़ती है। जिससे खेती करना महंगा साबित होता है। बताया गया कि राज्य सरकार ने आत्मा विभाग द्वारा 90 प्रतिशत की सब्सिडी के साथ किसानों को सोलर युक्त ट्रॉली पंप सेट उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें किसानों के सुविधा के लिए एक ट्रॉली में सोलर पैनल और पंप को सेट किया गया है। जिसे किसान अपने खेत से घर तक सुविधा अनुसार ले जा सकेंगे। इस सोलर पैनल युक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.