लखनऊ, फरवरी 10 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को किसान हितों के मुद्दे पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने कहा है कि किसानों को नुकसान पहुंचा कर हमारे देश में कोई भी सरकार चल नहीं सकती है। भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि विदेशियों के सामने अपने हितों का समर्पण करने की क्या मजबूरी है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा कभी भूमि अधिग्रहण लाकर खेती-किसानी को हड़पने का षड्यंत्र करती है। कभी काले-कानूनों से किसानों को मौत के मुंह में ढकेल देती है। भाजपाई सोच बिचौलियों वाली है, वो पैदावार-उत्पादन की जगह बीच में कमीशनखोरी से सिर्फ अपना पेट भरना जानती है। अखिलेश ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि 'खेती-किसानी' के बीच ही नहीं, 'किसानों' के बीच भी बैठे भाजपाई बिचौलियों का भंडाफोड़ होना चाहिए। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। भाजपा जाए तो खेतीबाड़ी ब...