समस्तीपुर, जनवरी 3 -- ताजपुर। रामापुर महेशपुर पंचायत के अषाढ़ी गांव में मिथिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समिति की ओर से कुल 174 पशुपालक किसानों के बीच कुल 2 लाख 31 हजार 952 रुपये बोनस की राशि बांटी गई। आगत अतिथियों का स्वागत सम्मान समिति के अध्यक्ष अवधेश ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर ने किया। इस मौके पर मुखिया राजीव ठाकुर, सरपंच ध्रुव कुमार झा, दिनेश कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...