हजारीबाग, नवम्बर 8 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी एफपीओ के बसरिया बाजार टांड में शनिवार को 50 प्रतिशत अनुदान राशि पर किसानों के बीच गेंहू बीज का वितरण किया गया। जिसका उद्घाटन एफपीओ के अध्यक्ष सह चट्टीबारियातु पंचायत के मुखिया झरीलाल महतो ने किया। इस दौरान एफपीओ संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि किसानों को झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए गेंहू के बीज आसानी से पचास प्रतिशत अनुदान राशि पर पहुंच सके इसके लिए प्रचार-प्रसार कर वितरण की शुरुआत की गई है। साथ ही बताया कि एक किसान को अधिकतम 40 किलो तक बीज दिया जा सकता है। मौके पर पूर्व मुखिया तापेश्वर साहू, इसके अलावा किसानों में बिनोद दुबे, बलदेव महतो, उदयनाथ महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...