बोकारो, जून 3 -- किसानों में कृषि जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बोकारो के सभी प्रखंडो में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। चास, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, नावाडीह, गोमिया, पेटरवार, बेरमो, कसमार, जरीडीह सहित सभी प्रखंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भारत सरकार की ओर से चल रहा प्री-खरीफ अभियान 12 जून तक चलेगा। जिसमें किसानों को उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी के साथ-साथ पशुधन, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन, कृषि विकास के लिए जरूरी जानकारी के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व सभी जनसेवको को सम्मिलित होने का निर्देश दिया गया है। स्वाईल हेल्थ की जानकारी जरूरी स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना एवं कृषकों के मध्य फीडबैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.