सीतामढ़ी, जुलाई 26 -- पुपरी/नानपुर। पुपरी अनुमंडल अंतर्गत सभी छह प्रखंडों में मिनी किट योजना 2025-26 के अंतर्गत कुल 980 किलोग्राम उड़द बीज का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत 245 किसानों का चयन संबंधित कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा किया गया। नानपुर प्रखंड में 51 किसानों के बीच उड़द बीज मिनी किट का वितरण अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजन कुमार पंडित के द्वारा किया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उड़द फसल खरीफ मौसम में कम पानी में भी अच्छी उपज देती है। यह विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयुक्त है जो धान की परंपरागत खेती नहीं कर पा रहे हैं और वैकल्पिक फसल की तलाश में हैं। उड़द बीज मिलने पर किसानों ने पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...