मधुबनी, फरवरी 9 -- मधुबनी। फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए जी का जंजाल बनते जा रहा है। किसान लगातार कैंप और कार्यालयों में दौड़ लगा रहे हैं बावजूद फार्मर आईडी नहीं बन पा रहा है। हर दिन किसानों को फार्मर रजिस्ट्री में कराने में नयी-नयी बाधाएं आ रही है। जिसको दूर करने में जिला प्रशासन,अंचल कार्यालय और कृषि विभाग विफल साबित हो रहा है। नया मामला और चौकाने वाला है जिन किसानों का अपने नाम से जमीन है,ऑनलाइन रसीद कट रहा है, जमीन का परिमार्जन हो चुका है। फिर भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो रहा है। इन सभी दस्तावेज रहने के बाद भी फार्मर रजिस्ट्री करने के दौरान जमीन वास्तवित रैयत के नाम पर नहीं दिख रहा है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। वह अंचल कार्यालय में भाग-दौड़ कर रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल में अपने ही जमीन पर अपना मालिकाना हक नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.