भागलपुर, नवम्बर 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार के किसानों के लिए राहत वाली खबर है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने बाढ़ और रोगों के प्रकोप को झेलने वाली धान की किस्म का सफल प्रयोग किया है। विवि ने 'सबौर विभूति धान' का इजाद किया है। राज्य में धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह प्रभेद वरदान साबित होगा। विवि द्वारा विकसित नई धान की किस्म प्रतिकूल परिस्थितियों में भी खड़ी रही। साथ ही अच्छी उपज दी है। जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने कहा कि बीएयू जलवायु परिवर्तन से लड़ने की क्षमता में अपने प्रयोगों से वृद्धि कर रहा है। बीएयू ने अपने प्रक्षेत्र में इस किस्म को लगाया था। जब उसकी रिपोर्ट तैयार की गई तो काफी बेहतर रिपोर्ट सामने आई है। कुछ दिनों पूर्व बाढ़ की स्थिति में इस प्रभेद की फसल बाढ़ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.